Sushmita Sen की बेटी का हुस्न है बेहद कातिलाना, हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल

Sushmita Sen Daughter: सुष्मिता सेन उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो आए दिन किसी ना किसी वजह से तो चर्चा में रहती ही हैं। कभी अपने निजी रिश्तों की वजह से तो कभी अपने काम की वजह से। लेकिन इन सबके अलावा क्या आप इस एक्ट्रेस की बड़ी बेटी के बारे में जानते हैं।
दो बच्चों की मां हैं सुष्मिता
सुष्मिता सेन ने 47 की उम्र में भी शादी नहीं की। हालांकि, उनकी दिल्लगी के चर्चे मनोरंजन जगत में आए दिन होते ही रहते हैं। पिछले साल ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के संग कुछ प्राइवेट फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। हालांकि, यह मामला जैसे उठा था वैसे भी शांत भी हो गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुष्मिता सेन एक बार फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड यानी रोहमन शॉल के साथ आ गई हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ चाहे जैसी हो लेकिन मदरहुड के मामले सुष्मिता पीछे नहीं हटती हैं। जी हां, सुष्मिता दो बच्चों की मां हैं और आए दिन उनके साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
काफी खूबसूरत हैं रेने
सुष्मिता सेन की दो बेटियों की बात करें तो उनकी एक बेटी का नाम है रेने तो दूसरी बेटी का नाम है अलीषा। अलीषा तो काफी छोटी हैं लेकिन सुष्मिता की बड़ी बेटी काफी बड़ी हो गई हैं। वो 23 साल की हो गई हैं और सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर खबरों का कारण बनती हैं।
एक्टिंग की दुनिया में कर चुकी हैं डेब्यू
आपको जानकर हैरानी होगी कि सुष्मिता सेन जब सिर्फ 25 साल की थीं तब उन्होंने रेने को गोद लिया था और तब से ही सुष्मिता ने रेने को सगी मां जैसा प्यार दिया है। आपको बता दें, रेने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। साल 2021 की शुरुआत में रेने एक शॉर्ट फिल्म में एक्टिंग करती नजर आई थीं और इस फिल्म का नाम था सुट्टाबाजी। इस शॉर्ट फिल्म में रेने सेन ने 19 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या के रूप में अभिनय किया है, जो धूम्रपान की आदी है। फिल्म उसके जीवन के इर्द गिर्द घूमती है जहां वह ऑनलाइन क्लास और अपने माता-पिता के साथ रहने की कोशिश करती है।


Click it and Unblock the Notifications