सुष्मिता सेन के मन में आया शादी का खयाल

By Ajay Mohan

Sushmita Sen
गुड़गांव। अगर आप ईसाई हैं या ईसाई रीति-रिवाज़ से शादी करना चाहते हैं तो अपना बायोडाटा सुष्मिता सेन को भेज दीजिये... ओह ये मैंने क्‍या लिख दिया। मेरा मतलब आपसे नहीं है, बल्कि उन लड़कों से है, जो सुष्मिता के सपनों में आते हैं। रीयल लाइफ में भी सुष्मिता अपने सपनों का राजकुमार खोजना शुरू कर दिया है। लेकिन एक शर्त के साथ। अगर वो शादी करेंगी तो क्रिश्चियन रीति रिवाज से।

सच पूछिए तो सुष्मिता की यह चाहत काफी अच्‍छी है। इसकी सराहना भी करनी चाहिये। असल में सुष्मिता बचपन से ही सपना देखती आयी हैं कि उन्‍हें दुल्‍हन के गाउन में परी की तरह सजाया जाये और काले कोट में एक राजकुमार उन्‍हें चर्च लेकर जाये। वहां दूल्‍हा उनका हाथ पकड़े और लेकर अंदर जाये।

जो सपना सुष्मिता अब तक देखती आ रही हैं, उसके साकार होने का समय आ गया है। सुष्मिता गंभीरता से अपनी शादी के बारे में सोचने लगी हैं। खैर आपके खयाल में अगर सुष्मिता के लिये कोई अच्‍छा वर हो तो जरूर बताइये। फिल्‍म जगत से कौन होना चाहिये सुष्मिता का पति? इस सवाल का जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X