दर्शकों को हंसाना चाहती हूं: सुष्मिता

By Staff

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन ने कहा है कि उन्हें जब दर्शकों को हंसाना होता है तो वह डेविड धवन के साथ फिल्में बनाती हैं। वह कहती हैं कि डेविड धवन की फिल्मों में जब काम करने का प्रस्ताव आता है तो वह बगैर सोचे ही उसे साइन कर लेती हैं।

सुष्मिता की अगली फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' है जिसमें वह एक हास्य कलाकार के रूप में नजर आएंगी। निर्देशक डेविड धवन के साथ यह उनकी चौथी फिल्म है। यह फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

सुष्मिता सेन ने कहा, "मुझे हास्य फिल्मों में काम करना अच्छा लगता है। डेविड धवन ही थे जिन्होंने मुझे 'बीवी नं. 1' फिल्म में काम करने का मौका दिया था। मुझे जब भी हंसना या हंसाना होता है तो मैं उनके साथ फिल्में करती हूं। वह हमेशा दर्शकों को हंसाते हैं।"

33 वर्षीय इस अभिनेत्री ने डेविड धवन के साथ इससे पहले तीन हास्य फिल्में दी है। इनमें 'बीवी नं. 1' (1999), 'क्यों कि.. मैं झूठ नहीं बोलता' (2001) और 'मैंने प्यार क्यूं किया' (2005) शामिल हैं।

बिग पिक्चर्स और वाशु भागनानी के सह-निर्माण में बनी 'डू नोट डिस्टर्ब' भी हास्य पर आधारित फिल्म है। इसमें सुष्मिता सेन के साथ गोविंदा, लारा दत्ता, रितेश देशमुख और रणवीर शौरी भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X