अकरम नहीं हैं सुष्मिता सेन के मिस्टर परफैक्ट
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का कहना है कि उनके और वसीम अकरम की शादी की खबरें बिल्कुल बकवास हैं और साथ ही सुष्मिता सेन ने ये भी कहा है कि वो ये दिखाएंगी कि मीडिया कभी कभी कितनी गैरजिम्मेदार हो सकती है। सुष्मिता सेन ने कहा है कि वसीम अकरम उनके अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। सुष्मिता ने ये भी कहा कि अकरम की जिंदगी में पहले से ही कोई लेडी लव है और सुष्मिता और अकरम की दोस्ती बिल्कुल साफ सुथरी है। सुष्मिता सेन ने मीडिया की इस हरकत को बहुत ही गलत बताया है और उन्होंने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये अपने फैन्स से कहा है कि जब उन्हें उनका मिस्टर राइट मिल जाएगा तो सबसे पहले उन्हें ही पता चलेगा।
सुष्मिता सेन ने वसीम अकरम के साथ अपनी शादी की खबरें सुनने के बाद सबसे पहले ट्वीट किया "हाई, वसीम के साथ अपनी शादी की खबरें पढ़ी मैंने। ये बिल्कुल बकवास है। ये बताती है कि मीडिया कभी कभी कितनी गैरजिम्मेदार हो सकती है।" इसके बाद सुष्मिता ने ये अपनी और वसीम अकरम की दोस्ती के बारे में बताते हुए कहा कि वसीम अकरम उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सुष्मिता ने लिखा "वसीम अकरम एक दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। उनकी जिंदगी में पहले ही एक बेहतरीन लेडी है। इस तरह की खबरें बहुत ही असम्मानिय हैं।"
सुष्मिता ने अपने आखिरी ट्वीट के जरिये ये बताया कि जब उन्हें उनका मिस्टर राइट मिल जाएगा तब वो सबसे पहले अपने फैन्स को बताएंगी ट्विटर के जरिये। सुष्मिता ने लिखा मेरे सभी खूबसूरत लोगों, जब मैं अपना मिस्टर राइट ढ़ूंढ़ लूंगी तो आप सबसे पहले इंसान होंगे जिसे ये पता चलेगा। क्योंकि आप मेरी ट्विटर फैमिली के सदस्य हैं। आप सभी को मेरा ढ़ेर सारा प्यार। सुष्मिता सेन अपने और वसीम अकरम की शादी की खबरें सुनकर काफी शॉक्ड हो गयीं क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा भी कुछ मीडिया सोच सकती है।
आखिर क्यों उड़ी सुष्मिता और अकरम की शादी की खबरें-


Click it and Unblock the Notifications











