सुष्मिता को नहीं मिली सही पहचान
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ चार फिल्में बना चुके निर्देशक डेविड धवन का कहना है कि उन्हें मनोरंजन उद्योग में उतनी पहचान नहीं मिली जितनी की वह हकदार हैं।
कई हास्य फिल्में दे चुके धवन ने कहा, "इन वर्षो में सुष्मिता का एक अभिनेत्री के रूप में विकास हुआ है। वह बहुत अच्छी अदाकारा हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में उतनी ख्याति नहीं मिली है जितनी की वह हकदार हैं।"
सुष्मिता ने धवन के साथ 'बीवी नं. 1' और 'मैंने प्यार क्यों किया?' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'डु नॉट डिस्टर्ब' में नजर आएंगी। यह फिल्म दो अक्टूबर से पर्दे पर उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications











