सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन का धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू, सामने आया फिल्म का नाम
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन काफी समय से किसी भी फिल्म की हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन हाल ही में उनकी वेब सीरीज सामने आई थी जिसका नाम आर्या था। इस वेब सीरीज में सुष्मिता ने वापसी करते हुए काफी तगड़ा धमाका किया था। लेकिन इस समय एक और खबर आ रही है और वो ये है कि सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन बहुत जल्द पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जी हां उनके डेब्यू की खबरें हैं और ये पता चलते हुए सुष्मिता के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।
गौरतलब है कि उन्होने एक्टिंग डेब्यू कर लिया है और जिस फिल्म में वो नजर आने वाली हैं उसकी शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। इस फिल्म का नाम 'सुट्टाबाजी' है और काफी जल्दी ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के साथ धमाका करती हुई नजर आने वाली है। इस फिल्म में रिनी सेन के अलावा अभिनेता राहुल वोहरा और कोमल छाबड़िया नजर आने वाले हैं।
आप नेता ने सोनू सूद से पूछा- 'हाथरस रेप केस पर क्यों नहीं बोले', अभिनेता ने दिया मुंहतोड़ जवाब


Click it and Unblock the Notifications











