सुष्मिता सेन ने कंफर्म किया रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप, लिखा - हमारा रिलेशनशिप बहुत पहले खत्म हो चुका है

सुष्मिता सेन को आजकल डिज़्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही उनकी सीरीज़ आर्या 2 के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। लेकिन इस बीच गपशप गली में सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बीच ब्रेकअप की खबरें जंगल में फैली आग से भी तेज़ गति से फैल रही हैं। अब सुष्मिता सेन ने खुद एक पोस्ट के साथ इसकी पुष्टि कर दी है।

इंटरटेनमेंट टाईम्स की एक रिपोर्ट ने कुछ समय पहले ही दावा किया था कि सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल अब साथ नहीं हैं। रोहमन काफी दिनों से सुष्मिता सेन का घर छोड़ चुके हैं और अपने एक दोस्त के साथ रह रहे हैं।

sushmita-sen-s-break-up-rumors-with-boyfriend-rohman-shawl-spread-like-fire-as-he-leaves-her-home

यूं तो सुष्मिता सेन, अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन काफी समय से रोहमन सुष्मिता की टाईमलाईन पर दिखाई नहीं दिए हैं। आखिरी बार, रोहमन, सुष्मिता सेन की फैमिली फोटो का हिस्सा थे जो सुष्मिता ने अगस्त में अपने जन्मदिन के मौके पर शेयर की थी।

रोहमन की टाईमलाईन से गायब सुष

रोहमन की टाईमलाईन से गायब सुष

वहीं रोहमन शॉल की इंस्टाग्राम टाईमलाईन से भी सुष्मिता सेन काफी समय से गायब हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम किसी भी रिश्ते की पुष्टि का ज़रिया नहीं हो सकता लेकिन सोशल मीडिया के ज़माने में जहां सेेलिब्रिटी इंस्टाग्राम के ज़रिए ही अपनी निजी ज़िंदगी शेयर कर रहे हैं, वहां, इंस्टाग्राम टाईमलाईन पर नज़र डालना ज़रूरत सी हो जाती है। खासतौर से तब जब सुष्मिता सेन ने पहली बार इंस्टाग्राम के ज़रिए ही रोहमन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

15 साल छोटे रोहमन

15 साल छोटे रोहमन

रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे हैं। जब दोनों ने डेट करना शुरू किया था तो सुष्मिता सेन की उम्र 44 और रोहमन की उम्र केवल 29 वर्ष की थी। इस वजह से दोनों को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन दोनों ने धीरे धीरे अपनी केमिस्ट्री से फैन्स का दिल जीत लिया था और ये साबित किया था कि रिश्तों की आपसी समझ में उम्र का ज़्यादा रोल नहीं होता है। रोहमन और सुष्मिता एक दूसरे के साथ काफी सहज थे जो उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी साफ दिखता था।

साथ रहते थे सुष्मिता - रोहमन

साथ रहते थे सुष्मिता - रोहमन

सुष्मिता और रोहमन शॉल साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। रोहमन और सुष्मिता एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम थे और दोनों अक्सर साथ में वर्कआऊट करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते हैं। दोनों को ही फिटनेस से बहुत ज़्यादा प्यार हैं। सुष्मिता के कमबैक के लिए रोहमन ने उनका काफी साथ दिया और उन्हें फिट होने में मदद की।

पहले भी उड़ी है ब्रेकअप की अफवाहें

पहले भी उड़ी है ब्रेकअप की अफवाहें

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी हैं। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। खासतौर से तब जब सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल तोड़ने और रिश्ते टूटने से जुड़ी कहावतें शेयर कीं। लेकिन फिर बाद में रोहमन ने सुष्मिता सेन के इंस्टाग्राम लाईव का हिस्सा बनकर इन सभी अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया।

शादी की भी अफवाहें

शादी की भी अफवाहें

रोहमन और सुष्मिता की शादी की अफवाहें भी अक्सर ही गपशप गली में उड़ीं। एक बार तो सुष्मिता सेन से एक फैन ने उनके इंस्टाग्राम लाईव में ही ये सवाल पूछ लिया। सुष्मिता सेन के साथ इस दौरान रोहमन भी थे और सुष्मिता ने ये सवाल रोहमन पर डाल दिया। रोहमन ने भी बिना देरी के कहा कि जब भी सुष्मिता हां कह दें। हालांकि, एक और इंटरव्यू में शादी के सवाल पर रोहमन का कहना था कि वो और सुष्मिता पहले से ही एक परिवार की तरह रहते हैं और सुष्मिता की दोनों बेटियां रेने और अलीसा उन्हें पिता मानती हैं।

इंस्टाग्राम डीएम से शुरू हुई कहानी

इंस्टाग्राम डीएम से शुरू हुई कहानी

सुष्मिता सेन और रोहमन की कहानी एक इंस्टाग्राम DM से ही शुरू हुई थी। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक दिन ग्लास टूटने से उनका मूड खराब था और वो इंस्टाग्राम स्क्रोल कर रही थीं। इस दौरान गलती से रोहमन का Direct Message खुल गया। रोहमन ने इस मेसेज में दिल से कुछ सच्ची बातें सुष्मिता के लिए कही थीं जो सुष्मिता को बेहद पसंद आईं और इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला चल पड़ा।

साथ रहता था सुष्मिता का परिवार

साथ रहता था सुष्मिता का परिवार

रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन और उनकी दो बेटियों के साथ एक परिवार की तरह रहते थे। पूरा परिवार एक साथ कई बार फैन्स से भी अपने इंस्टाग्राम लाईव में बातें करते दिखाई देता था और सभी के बीच शानदार केमिस्ट्री और समझ दिखाई देती है। सुष्मिता और रोहमन के अलगाव की खबरों से फैन्स काफी मायूस हैं। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहमन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - इस रिश्ते की शुरूआत दोस्ती से हुई थी और हम अभी भी दोस्त हैं। हमारा प्यार बरकरार है लेकिन हमारा रिश्ता काफी पहले खत्म हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X