..................... Sushmita Sen completed the shooting of 'Arya 3', the amazing video of the wrap-up party went viral - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन की ने पूरी की 'आर्या 3' की शूटिंग, रैपअप पार्टी का शानदार वीडियो हुआ वायरल

Sushmita Sen Arya 3

Sushmita Sen: सोशल मीडिया पर आज के वक्त में वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं, फैंस इनको काफी पसंद करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन जल्द फैंस के लिए वेब सीरीज 'आर्या' का तीसरा पार्ट लेकर आ रही है, इसकी शूटिंग एक्ट्रेस ने पूरी कर ली है, इसका रैपअप पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल एक्ट्रेस पिछले कुछ महीनों से इसकी शूटिंग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इसकी जानकरी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है। एक्ट्रेस ने शूटिंग पूरी होने के बाद सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता कुर्ता-पजामा और शॉल लपेटे नजर आ रही हैं।

इस दौरान काफी खुश भी नजर आ रही है। वह पहले सिकंदर खेर को गले लगाती हैं और फिर डायरेक्टर राम माधवानी के साथ डांस करती हैं। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आर्या 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत ही बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम किया। थैंक यू आर्या फैमिली। दौलत बहुत प्यारा सा हग। आई लव यू।'

आपको बता दें, सुष्मिता ने जनवरी से ही सीरीज की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सेट पर एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आ गया था। इसके चलते कुछ दिनों के लिए 'आर्या 3' की शूटिंग रुक गई थी। सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था।

गौरतलब है कि, सुष्मिता सेन को आर्या में बहुत पसंद किया गया है, आर्या के जारिए से ही सुष्मिता सेन ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। आर्या काफी चर्चित और लोकप्रिय सीरीज है, इसके दोनों पार्ट ने फैंस का बहुत प्यार मिला था अब फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X