44 की हुईं सुष्मिता सेन, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने शेयर की तस्वीर
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आज 44 साल की हो चुकी हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ रोहमन ने सुष्मिता के लिए अपने जज़्बात भी शेयर की जिसे पढ़कर कोई भी भावुक होगा।
रोहमन ने लिखा - जैसे उगता सूरज, दुनिया को रोशनी देता है वैसे ही तुम मेरी ज़िंदगी में रोशनी लेकर आई हो। सच कहूं तो आज के दिन इस खास मौके पर मैं बहुत कुछ लिखना चाहता था लेकिन मैं आज भी उतना ही चकित रह जाता हूं जितना तब था जब ये तस्वीर ली थी।

मेरी प्यारी दुनिया, तुम हर दिन मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हो। अब इससे ज़्यादा खुदा से और क्या मांगूं, उसने तो पूरी कायनात से मुझे नवाज़ा है। Happy Birthday My Jaan.
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच की उम्र का फासला, अकसर लोगों की चर्चा का विषय रहता है। रोहमन, 28 साल के मॉडल हैं जो सुष्मिता सेन से एक फैशन शो के दौरान ही मिले थे और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।


Click it and Unblock the Notifications