सुष्मिता सेन की भाभी ने इंस्टाग्राम से डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें, शादी में दरार की अफवाहें?
पिछले साल ही सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने पूरी धूमधाम के साथ शादी की थी। वहीं, अब लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादी में दरार आ गई है। चारू और राजीव दोनों का ही सोशल मीडिया कुछ इसी तरह का इशारा कर रहा है। चारू ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
चारू असोपा और राजीव सेन ने 7 जून 2019 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 16 जून को पूरे परिवार के सामने इन दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही दोनों के अलगाव की खबरें सामने आ रही हैं।

चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'बहुत हंसते हो, टूटे हो क्या..' इतना ही नहीं, बल्कि चारू ने राजीव के साथ शेयर की गई अपनी सभी तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है। साथ ही अपने सरनेम से उन्होंने सोशल मीडिया पर सेन भी हटा दिया है।
दरअसल चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी और अपने पति राजीव सेन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बदलाव आ गया है।
जहां चारू इस बारे में बात करने से कतरा रही हैं। वहीं, राजीव सेन ने कहा कि 'क्योंकि मैं मुंबई से दिल्ली आ गया हूं इस वजह से आप लोगों को लग रहा है कि हमारे बीच लड़ाई हो गई है और हम एक दूसरे से अलग हो गए हैं। कैसा मजाक है..'


Click it and Unblock the Notifications