सुष्मिता सेन ने एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी, क्या फिर से करने जा रही हैं पैचअप?

सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन अक्सर उनकी लवलाइफ खबरों का हिस्सा बनी रहती है। उनका नाम कुछ समय तक रोहमन शॉल से जुड़ता था लेकिन खबरें आईं थीं कि दोनों के रास्ते अब जुदा हो गए।
हालांकि इस वक्त रोहमन से पैचअप की खबरों पर सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ दी है। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने खुद रोहमन से अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों के एक साथ स्पॉट किया जाने लगा था।
फिर चर्चा शुरु हुई की अभिनेत्री फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हैँ। जैसे हा ये खबरें सामने आईं तो सुष्मिता सेन ने इस मामले पर सबकुछ क्लियर करते हुए सफाई दी है।
क्या बोलीं सुष्मिता सेन
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर पहुंची सुष्मिता सेन ने इसको लेकर खुलकर बात की थी। उन्होने कहा कि, ''बीते दो साल मेरी लाइफ में कोई नहीं है और मैं सिंगल ही रह रही हूं। 2021 के बाद से कई बेहतरीन लोग मेरी लाइफ में आए लेकिन वो सभी मेरे अच्छे दोस्त हैं।'' सुष्मिता सेन ने आगे कहा, इस वक्त में सिंगर हूं और किसी कोई भी मेरी लाइफ में नही है। कई बार ब्रेक लेना अच्छा होता है। मेरा एक रिलेशनशिप करीब 5 साल चला है। अब मैं खुद के साथ वक्त बिताना चाहती हूं।''
वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो सुष्मिता सेन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। बता दें कि आर्या के तीन सीजन के साथ ही वे ताली वेब सीरीज में नजर आई थीं। इन दोनों ही वेब सीरीज में सुष्मिता सेन की एक्टिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इसके अलावा सुष्मिता सेन लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। बता दें कि आखिरी बार सुष्मिता सेन को दूल्हा मिल गया फिल्म में (2010) नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











