Sushmita Sen Birthday: 15 साल छोटे Ex-Boyfriend ने जन्मदिन पर दिखाई सुष्मिता सेन की Rare फोटो

Sushmita Sen Birthday:बॅालीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके सभी फैंस के साथ एक खास इंसान ने भी उन्हें स्पेशल विश सोशल मीडिया के जरिए किया है। सुष्मिता सेन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। कुछ समय पहले सुष्मिता सेन अपनी उम्र से छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन का कुछ महीने पहले ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बरकरार है। साथ ही दोनों कई बार एक साथ दिखा करते भी हैं। सोशल मीडिया के जरिए रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन को खास अंदाज में बधाई दी है। रोहमन शॉल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुष्मिता सेन की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ रेड हार्ट की इमोजी के साथ लिखा है 47। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन खुले बालों के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर सुष्मिता की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन से अलग होने के बाद रोहमन ने कई दफा अपने इंस्टाग्राम के जरिए यह जाहिर किया कि उनका दिल टूटा है। वह ब्रेकअप के बाद खुश नहीं हैं।

रोहमन ने शेयर की सुष्मिता के बर्थडे पर यह तस्वीर
दोनों ने 3 साल एक दूसरे को डेट किया। साथ ही लिव इन में भी सुष्मिता रोहमन के साथ रह चुकी हैं। सुष्मिता के लिए रोहमन एक बहुत अच्छे जिम पार्टनर भी रहे हैं। सुष्मिता के दोनों बेटियों के लिए टीचर भी बने हैं रोहमन शॅाल। रोहमन ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक सवाल के जवाब में कहा था कि प्यार में इतने दुखी क्यों हैं? पार्टनर से ज्यादा उम्मीद करते हो यार, उसके पास कई चीजें करने के लिए होती हैं।

रोहमन शॅाल और सुष्मिता की लव स्टोरी
याद दिला दें कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। रोहमन शॉलइंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन को फॉलो करते थे। रोहमन ने एक दफा सुष्मिता को सोशल मीडिया पर मैसेज किया था।सुष्मिता वैसे तो किसी मैसेज के लिए अपना जवाब नहीं देती हैं। लेकिन उन्होंने रोहमन के मैसेज पर प्रतिक्रिया दी।

उम्र में 15 साल छोटे रोहमन से ऐसे हुआ सुष्मिता को प्यार
सुष्मिता का मैसेज मिलने के बाद रोहमन की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं इस बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। रोहमन ने सुष्मिता को फुटबॉल मैच देखने के लिए बुलाया। एक्ट्रेस वहां पर पहुंच गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई।

3 साल के रिश्ते के बाद सुष्मिता और रोहमन का हुआ ब्रेकअप
रोहमन और सुष्मिता के रिश्ते के बीच 15 साल का अंतर है। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें भेजी हैं। सुष्मिता और रोहमन ने कई दफा अपने प्यार का इजहार किया। साथ में फैमिली वेकेशन पर भी दोनों जा चुके हैं। आखिरकार सुष्मिता सेन ने एक दिन सोशल मीडिया पर ही इस बात की जानकारी दी कि वह रोहमन से अलग हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











