Sushmita Sen Birthday- सुष्मिता सेन ने जन्मदिन पर खुद के लिए किया पोस्ट, वायरल हुई तस्वीर!

sushmita sen

Sushmita Sen Birthday- सुष्मिता सेन जो कि अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में रहती हैं आज अपने जन्मदिन को लेकर छाई हुई है। फैंस की तरफ से उनको जन्मदिन की मुबारकबाद दी जा रही है और उनके करीबी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने भी अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ सुष्मिता सेन ने एक कैप्शन भी लिखा है।

जी हां, ये एक सनकिस्ड तस्वीर है और उन्होने लिखा, ''आखिरकार!!! एक नंबर जो लगातार 13 साल से मेरा पीछा कर रहा है!!! सबसे शानदार ये साल रास्ते पर है.... मैं इसे लंबे समय से जानती हूं ... और मैं आखिरी में इसके आने के ऐलान से रोमांचित हूं!!!'' सुष्मिता सेन का ये पोस्ट काफी पसंद दिया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होने हैशटैग के साथ बर्थडे गर्ल भी लिखा है और फैंस को अपना प्यार दिया है। सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन काफी एक्टिव हैं और फिटनेस को लेकर वो अपनी तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं।

अभिनेत्री के करियर की बात करें तो वो काफी समय सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन ओटीटी पर वो धमाका करतीं रहती हैं। उन्होने आर्या वेब सीरीज के साथ खुद की उपस्थिति दर्ज कराई थी और अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।

आने वाले समय में भी वो कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ में दिखेंगी और इसके लिए वो मेहनत कर रहीं हैँ। सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X