बेनजीर भुट्टो की भूमिका निभाएंगी सुष्मिता

बेनजीर की हत्या 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में कर दी गई थी। सुष्मिता ने कुछ समय पहले पत्रकारों से कहा था, "हां, मैं यह भूमिका करने के लिए उत्सुक हूं। फिल्म के निर्माता इसके निर्माण को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की इजाजत का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही उन्हें इसकी इजाजत मिल जाएगी, निर्माण शुरू हो जाएगा।"
अब खबर आई है कि सुष्मिता इस भूमिका में रचने-बसने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। इसके लिए वह बेनजीर की जिंदगी पर लिखी गई तमाम किताबें पढ़ रही हैं।
इसके अलावा वह बेनजीर से जुड़े वीडियो भी देख रही हैं। यही नहीं, फिल्म को सजीव बनाने के लिए सुष्मिता इन दिनों अपने उर्दू उच्चारण पर भी ध्यान दे रही हैं।
इस फिल्म को फिलहाल, 'बेनजीर भुट्टो-द मूवी' नाम दिया गया है। इसकी शूटिंग पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई में होनी है। इन स्थानों पर बेनजीर ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा वक्त बिताया है।


Click it and Unblock the Notifications