10 साल से नहीं कोई फिल्म, 52 की उम्र में 2 बेटियों की बिन ब्याही मां है ये हसीना, 100 करोड़ की है मालकिन!

Sushmita Sen: आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी उम्र 52 साल की हो चुकी है और अभी के वक्त में वह सिंगल लाइफ जी रही है। साथ ही दो बेटियों की मां भी है जिनको बिना किसी मदद के उन्होंने अकेले पाला। 10 साल से इस अभिनेत्री ने एक भी फिल्म नहीं की। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुष्मिता सेन की।

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी

सुष्मिता सेन ने अपनी जिंदगी हमेशा से अपनी शर्तों पर जी है। उन्होंने अपनी पहली बेटी रेने को साल 2000 में गोद लिया था। तब अभिनेत्री सिर्फ 21 साल की थी। बड़ी बेटी के लिए अभिनेत्री ने खूब कोर्ट कचहरी के चक्कर काटे थे और पिता की भी मदद ली थी।

दरअसल कोर्ट का कहना था कि सुष्मिता सेन अपनी आर्थिक स्थिति दिखा सकती हैं और आधी प्रॉपर्टी बेटे के नाम कर दें। लेकिन सुष्मिता सेन के पिता ने यह कहते हुए अपनी सारी प्रॉपर्टी बेटी के नाम कर दी थी कि आधी से कुछ भी नहीं होगा क्योंकि वह अमीर नहीं है। रेने अब एक्टिंग में अपने करियर में आगे बढ़ रही है और थिएटर भी करती हैं।

सुष्मिता सेन की दूसरी बेटी

अगर हम सुष्मिता सेन की दूसरी बेटी अलीशा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें साल 2010 में अभिनेत्री ने गोद लिया था। अभी वह पढ़ाई कर रही है और कई बार सुष्मिता भी अपनी दोनों बेटियों के साथ में तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती हुई नजर आ जाती हैं। वह अपनी दोनों बेटियों की सिर्फ मां ही नहीं बल्कि बेस्ट फ्रेंड भी है।

10 सालों से नहीं की कोई फिल्म

अब अगर हम सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि वह वेब सीरीज से तो कमाई करती ही है लेकिन इसके अलावा उनके साइड बिजनेस भी चल रहे हैं। पिछले 10 सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और पिछली फिल्म उनकी 2015 में रिलीज हुई थी जो एक बंगाली फिल्म थी। 2023 के बाद एक्ट्रेस को वेब सीरीज में भी देखा नहीं गया है।

सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति

GQ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। वह तंत्र एंटरटेनमेंट नाम के एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालकिन भी हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने इस साल 2005 में खरीद लिया था और दुबई में ज्वेलरी का रिटेल स्टोर भी उनका है। जिसे उनकी मां संभालती हैं।

इसी के साथ-साथ साल 2006 में सुष्मिता ने Sensazione नाम से एक कंपनी को भी शुरू किया था जिसके तहत वह होटल से लेकर लॉन्ज और स्पा की चेन खोलने वाली थी। लेकिन बात नहीं बन पाई। अभिनेत्री का एक बंगाली रेस्टोरेंट भी मुंबई में था जिसका नाम बंगाली माशीज किचन था। लेकिन अब यह बंद हो गया है। सुष्मिता की I Am She नाम की एक संस्था भी है जिसके जरिए वह ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेने वाली हसीनाओं को ग्रूम भी करती हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट से करती हैं करोड़ों की कमाई

सुष्मिता सेन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई कर लेती है और खबरों की माने तो वह एक एडवर्टाइजमेंट के लिए डेट करोड़ तक की फीस लेती है। अभिनेत्री का कार कलेक्शन भी काफी ज्यादा लग्जरी गाड़ियों से भरा हुआ है। जिसमें BMW 7 Series 730LD, BMW X6, Audi Q7, जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X