..................... Sushmita sen adopted son after two daughters video viral on social media ।दो बेटियों के बाद सुष्मिता सेन ने बेटे को लिया गोद वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल - Hindi Filmibeat

2 बेटियों के बाद सुष्मिता सेन ने गोद लिया बेटा, Video में तीनों बच्चों के साथ बेहद खुश आईं नजर !

बॅालीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक बेटा गोद लिया है। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सुष्मिता सेन के इस वीडियो से यही चर्चा शुरू हो रही है। सुष्मिता सेन पहले से दो बेटियों की मां हैं। सुष्मिता सेन ने काफी साल पहले दो बेटियों को गोद लिया था। ऐसा लगता है कि फिर से सुष्मिता सेन ने अपने घर और दिल में एक बेटे के लिए भी जगह बना ली है।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर सुष्मिता सेन और उनकी दो बेटियों के साथ तीसरा छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता की बेटी अलीसा और रेने के साथ एक महिला के गोद में तीसरा बच्चा भी नजर आ रहा है।

Sushmita sen,

हालांकि सुष्मिता सेन ने अभी तक तीसरे बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस खबर की चर्चा मीडिया में तेज है कि यह छोटा बच्चा सुष्मिता सेन का बेटा है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों अलीसा और रेने के साथ बेटे के लिए भी तस्वीर में प्यार से पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

सुष्मिता सेन पहले ही दो बेटियों की परवरिश कर रही

सुष्मिता सेन पहले ही दो बेटियों की परवरिश कर रही

इससे सभी वाकिफ हैं कि सुष्मिता सेन ने अभी तक विवाह नहीं किया है। अपने बलबूते सुष्मिता सेन पहले ही दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। सुष्मिता सेन को इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में सुपर वुमन बोला जाता रहा है। इस वायरल वीडियो में सुष्मिता सेन पैपराजी से अपने बेटे को मिलवा रही हैं। सुष्मिता सेन कहती हैं कि माई गॅाड सन आलसो कम।

सुष्मिता सेन की 2 बेटियां

सुष्मिता सेन की 2 बेटियां

पीली टीशर्ट और ब्लू जींस और रेड मास्क में यह बच्चा कैमरे की तरफ हैरत होकर देखता है। मुमकिन है कि सुष्मिता सेन कुछ दिन में अपने बेटे को लेकर कोई घोषणा कर सकती है और अफवाह पर विराम लगा सकती हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने 25 साल की उम्र में बेटी को गोद लिया था।

सुष्मिता सेन का बच्चों से प्यार

सुष्मिता सेन का बच्चों से प्यार

सुष्मिता सेन ने रेने को साल 2000 में गोद लिया। इसके बाद साल 2010 में दूसरी बेटी अलीसा को गोद लिया। सुष्मिता सेन ने यह भी बताया था कि उनकी दोनों बेटियों को इस बात की जानकारी है कि उन्हें गोद लिया गया है। लेकिन उनके मन में कभी यह बात नहीं आयी है कि सुष्मिता उनकी असली मां नहीं हैं। सुष्मिता सेन ने बताया था कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को बोला था कि बायोलॉजिकलबोरिंग है। तुम खास हो, दिल से पैदा हुई हो।

यह वीडियो योगेन शाह ने शेयर किया है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X