कोलकाता में दुर्गा पूजा मनाएंगी सुष्मिता सेन
कोलकाता। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी बेटियों संग अगले महीने अपने गृहनगर कोलकाता में दुर्गा पूजा मनाने की योजना बना रही हैं। एक फैशन शो के सिलसिले में यहां आईं सुष्मिता ने कहा, "फिलहाल मेरी योजना कोलकाता में दुर्गा पूजा मनाने की है। यह मेरा गृहनगर है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटियां (गोद ली गई) दुर्गा पूजा के बारे में जाने।"
चार दिन तक चलने वाला दुर्गा पूजा समारोह 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। कोलकाता के एक बंगाली परिवार में जन्मी 34 साल की सुष्मिता की गोद ली हुई दो बेटियां हैं। इनका नाम रिनी और अलिशा है।
अभिनेत्री ने रिनी को वर्ष 2000 में गोद लिया था, जबकि इस साल जनवरी में उन्होंने एक तीन महीने की बच्ची अलिशा को स्वीकार किया था। सुष्मिता का कहना है कि वह अपने बच्चे भी चाहती हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, "मैं निश्चित तौर पर और बच्चों को गोद लूंगी और अपने भी बच्चे चाहती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications