पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एम्स में निधन, सदमे में देश , बॉलीवुड ने ट्वीट की श्रद्धांजलि

By Staff

सबकी चहेती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ले ली है। सुषमा जी के अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्विटर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि कुछ ही घंटे पहले सुषमा स्वराज ने कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार को बधाई। मैं कब से ये दिन देखने का इंतज़ार कर रही थी। ऐसे में आज उनके मौत की खबर सुनकर हर कोई सदमे में है।

sushma-swaraj-passes-away-in-aiims-delhi-bollywood-tweets-condolences

बॉलीवुड ने भी सुषमा जी की मौत पर अपना दुख सोशल मीडिया पर व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये दुखद खबर फैन्स के साथ शेयर की।

स्मृति ईरानी इस मौके पर बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने लिखा आप अपना वादा अधूरा छोड़ कर चली गईं दीदी। आपने जश्न मनाने के लिए दावत देने का वादा किया था और खाने की जगह भी चुनकर रखने को कही थी।

बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस दुख की घड़ी में सुषमा स्वराज के परिवार और करीबियों के लिए ईश्वर से शक्ति और संयम मांगा है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X