Pics: ऐसी हों राधा तो इनको सेक्सी क्यों ना कहें!
करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की राधा यानी आलिया भट्ट को लेकर विवाद तूल पकड़ता ही जा रहा है। सबसे पहले तो फिल्म के एक गाने जिसमें राधा को सेक्सी कहा गया है को लेकर फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ मुंबई के कोर्ट में केस दर्ज कराया गया और अब राजनीतिक पार्टियां भी इस मसले को लेकर अपना विरोध जताने लगी हैं। राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज ने अब इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है और जमकर इस फिल्म का विरोध किया है।
सुषमा स्वराज ने गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर में राधा को सेक्सी कहे जाने से उन्हें बहुत बुरा लगा है। राधा हमारी संस्कृति में पूज्य हैं और उनके लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जाना बहुत गलत है। सुषमा स्वारज ने कहा है कि वो इस मामले को संसद में उठाएंगी। उनका कहना है कि आखिर गानों और फिल्मों में हिन्दू देवी देवताओं का नाम लेकर उन्हें विशेषणों के साथ प्रस्तुत किया जाता है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ ही सुषमा ने ओह माई गॉड को लेकर भी विशेष आपत्ति जताई है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर के निर्माता शाहरुख खान और गौरी खान हैं साथ ही फिल्म के निर्देशक शाहरुख के करीबी दोस्त करन जौहर हैं। इन तीनों के खिलाफ मुंबई के मनीष विश्नोई ने यह केस दर्ज कराया है। वैसे इस केस से हटकर देखें तो फिल्म में राधा नाम के साथ सेक्सी शब्द जोड़ा गया है ना कि हिन्दू संस्कृति की देवी राधा के नाम के साथ। ये सिर्फ फिल्म का एक किरदार है जिसे आलिया भट्ट ने निभाया है। इन छोटी छोटी बातों को लेकर अगर इतना बखेड़ा होगा तो शायद आज के बाद फिल्मों को बनाने से पहले फिल्म के हर एक सीन और हर एक डायलॉग पर रिसर्च करनी होगी और फिर उसे रिलीज किया जाएगा।
फिल्हाल स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बिजनेस पर इस विवाद का कोई असर नहीं पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म के किरदार आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा सभी को काफी पसंद आ रहे हैं। तो आइये आपको करन की इस सेक्सी राधा के दर्शन कराते हैं। अब इन तस्वीरों को देखकर आप ही फैसला कीजिये की करन की ये राधा सेक्सी हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











