एक्ट्रेस दिव्या सेठ की इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन, मासूम की मौत से टूट गया परिवार, हुआ मातम

Divya Seth Daughter Death

Divya Seth Daughter Death: टेलीविजन इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस की इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन हो गया है। असमय हुई इस मौत की खबर को जिसने भी सुना वो हैरान रह गया है।

बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। मिहिका के निधन से घर में मातम पसरा हुआ है। उनकी नानी और एक्ट्रेस सुष्मा सेठ का बुरा हाल है। 8 अगस्त को बिटिया की प्रार्थना सभा का पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस को इस दिल दहला देने वाली खबर का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका लंबे समय से बीमार थीं। 5 अगस्त को उनकी मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।मिहिका की प्रार्थना सभा 8 अगस्त को शाम 4 से 6 बजे तक सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में रखी गई है। पोस्ट में दिव्या और उनके पति सिद्धार्थ ने लिखा, 'बहुत दुख के साथ हम अपनी प्यारी मिहिका शाह के निधन की घोषणा करते हैं।'

दिव्या ने 9 दिन पहले बेटी और मां संग फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'डीएनए ही एकमात्र वास्तविकता है। बाकी सब बहुत मेहनत का काम है। मदरशिप को धन्यवाद।' दिव्या अपनी मां और नानी की तरह कैमरे की दुनिया का हिस्सा नहीं थीं। बल्कि उन्हें फोटोग्राफी का शौक था। उन्होंने आखिरी पोस्ट 5 मई को किया था, जिसमें नानी संग कुछ समय बिताती नजर आई थीं।

दिव्या सेठ के बारे में बता दें कि वो टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'हम लोग' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'जब वी मेट', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'दिल धड़कने दो', 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। दिव्या 'द मैरिड मैन', 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' और 'दुरंगा' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

दिव्या की मां सुष्मा सेठ भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वो 'देख भाई देख' जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'सिलसिला', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। वो अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और प्रीति जिंटा की मां, दादी और नानी का किरदार निभा चुकी हैं। शाहरुख खान उन्हें अपनी गुरु भी मानते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: divya seth bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X