79 की उम्र में ऐसी हो गई सुशीला चरक की हालत, गिरते गिरते बचीं सलमान खान की मां, Video!

salman khan sushila charak

Salman Khan Mother Video- सुपरस्टार सलमान खान की मां सुशीला चरक उर्फ सलमा खान अक्सर उनके साथ नजर आती हैं। सभी जानते हैं कि सलमान खान उनसे बेहद प्यार करते हैं। लेकिन अब सलमा खान उम्र के उस पड़ाव में हैं कि उनको सहारे की जरूरत है।

79 साल की सलमा खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है इसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि सलमान खान खुद इस वीडियो को देखकर दुखी हो जाएंगे।

दरअसल एक वीडियो instantbollywood ने साझा किया है और इसमें सलमा खान को चलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि अचानक उनका शरीर उनका साथ नहीं देता है और वो गिरते गिरते बचती है। उनको कोई सहारा देता है और वो तब आगे बढ़ पाती हैं। ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की रिएक्शन आ रहा है। एक ने लिखा है, ''उनका और सभी की माँ का सम्मान करें।'' एक ने लिखा, ''और उनकी गरिमा रख के तुम ये वाली क्लिप नहीं डालते तो क्या हो जाता भाई?''

एक ने लिखा, ''अब ऐसी हालत में घर पे क्यों नहीं बैठतीं ये? क्या वे घर पर नहीं बैठ सकते?'' एक ने लिखा, ''आपके साथ सबकी दुआ है।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि सुशीला हिंदू नाम है तो खान की मां कैसी?'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

प्रोड्यूसर हैं सलमा खान

सलमान खान की मां सलमा खान कई फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में अक्सर उनका नाम सामने आता है। सलमान खान उनके नाम के साथ आगे बढ़ते हैं।

फिलहाल सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। फिल्म ईद 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए आ रही है। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: salman khan sushila charak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X