धमाकों के दर्द से रो रहा था पटना और शिंदे 'रज्जो' में बिजी थे
जी हां..फिल्म 'रज्जो' जो कि विश्वास पाटिल के निर्देशन में बनीं एक तवायफ की कहानी है जिसमें हीरो 17 साल के लड़के पारस अरोड़ा है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। संगीत के लांचिग के मौके पर शिंदे ने संगीतकार उत्तम सिंहं की जमकर तारीफ की और विश्वास पाटिल उनके काफी करीब हैं इसलिए वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
इससे पहले विश्वास पाटिल मे साफ किया था कि यह फिल्म एक तवायफ के जीवनयापन के लिए कड़ा परिश्रम करने की कहानी है। फिल्म में कोई अभद्र भाषा और कामोत्तेजक दृश्यों का प्रयोग नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि डायरेक्टर विश्वास पाटिल की फिल्म 'रज्जो' में कंगना, पारस के अलावा फिल्म में जयाप्रदा, महेश मांजेरकर और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म में महेश मांजरेकर किन्नर का किरदार निभायेंगे तो वहीं प्रकाश राज एक भ्रष्ट नेता के रूप में फिल्म में नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












