'रिया मैडम की इजाजत के बिना कोई सुशांत सर के कमरे में भी नहीं जा सकता था'- घर के स्वीपर ने खोला राज
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई बातें सामने आ रही हैं। कितनी बातें सच हैं, कितनी झूठ, इसका जांच पुलिस कर रही है। बिहार से चार पुलिस अफसरों की टीम मुंबई पहुंची है और केस पर नए सिरे से पड़ताल चल रही है। केस से संबंधित लोगों से दोबारा पूछताछ की जा रही है।
बिहार पुलिस ने हाल ही सुशांत के घर के स्टॉफ से पूछताछ की थी, जहां घर के स्वीपर ने कई खास बातों का खुलासा किया। स्टॉफ ने बताया कि रिया मैडम ही पूरे घर की चीजें तय करती थी। उनकी इजाजत के बिना सुशांत सर के कमरे की सफाई भी नहीं की जाती थी। वो ही बताती थी कि कमरा साफ करना है या नहीं।

साथ ही बताया कि, सुशांत सर के कमरे में किसी स्टॉफ को जाने नहीं दिया जाता था। एक समय ऐसा आ गया, जब वो अपने ही स्टॉफ से नहीं मिल पाते थे। रिया मैडम की इजाजत के बिना कोई भी घर में नहीं घुस सकता था।
सुशांत केस-'IPS विनय तिवारी को मुंबई में जबरदस्ती क्वारंटीन किया गया',बिहार के DGP हुए नाराज, वीडियो
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











