..................... रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर किया एफआईआर, बहन ने दिया रिएक्शन | Sushant's sister Shweta Singh Kirti reacts on FIR complaint by Rhea Chakraborty - Hindi Filmibeat

रिया चक्रवर्ती के एफआईआर पर सुशांत की बहन श्वेता ने दिया रिएक्शन- 'कोई हमें तोड़ नहीं सकता'

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। इस केस पर सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रहे हैं। वहीं, अब रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

रिया की ओर से सुशांत के बहन के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत केस दर्ज कराया है। ये शिकायत फर्जी मेडिकल प्रीस्किप्शन से जुड़ी है। शिकायत में रिया ने कहा कि इस गैरकानूनी पर्चे के बाद सुशांत की मौत पांच दिनों के अंदर हो गई।

Shweta Singh Kirti

रिया के एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशांत की बहन श्वेता ने लिखा- कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता, झूठी FIR से बिल्कुल नहीं टूटेंगे..

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुशांत की बहन पर रिया की ओर से आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी देने), 464(एक झूठा दस्तावेज बनाने), 465(जालसाजी करना), 466 (अदालत के रिकॉर्ड की जालसाजी या पब्लिक रजिस्टर, आदि), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य के लिए जालसाजी),474(दस्तावेजों का कब्जा), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है।

{photo-feature}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X