सुशांत सर के घर में भूत प्रेत थे, वो हनुमान जी की मूर्ति गले लगा लेते थे - मैनेजर सैमुएल मिरांडा
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई उनके हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा से पूछताछ कर रही है। पहले दिन की पूछताछ के बाद सैमुएल ने कुछ चौंकाने वाली बातें सीबीआई के सामने रखी। सैमुएल को नौकरी पर रखने वाले लोग थे सुशांत की बहन प्रियंका राजपूत और उनके पति सिद्धार्थ तंवर। सैमुएल ने ऑनलाइन जॉब के लिए अप्लाई किया था। प्रियंका और सिद्धार्थ ने उनका इंटरव्यू लिया और काम पर रखा। सैमुएल की सैलेरी थी 80 हज़ार रूपये महीना।
सैमुएल का काम था सुशांत के घर का पूरा काम देखना। सुशांत के घर के स्टाफ ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, उन्हें सैलेरी देना और काम बताते रहना। सैमुएल ने मार्च 2019 में नौकरी जॉइन की।

उस दौरान सुशांत के घर पर दीपेश सावंत और अब्बास काम करते थे। एक बार सुशांत को शूटिंग पर जाना था लेकिन कार नहीं थी। अब्बास कार लेकर कहीं गया था। जिसके बाद प्रियंका ने अब्बास को बहुत चिल्लाया। इसके बाद अब्बास और दीपेश ने काम छोड़ दिया।
इसके बाद किसी वजह से प्रियंका और सुशांत के बीच भी झगड़ा हुआ जिसके बाद सिद्धार्थ और प्रियंका, दिल्ली चले गए। मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का घर में आना जाना रेगुलर था। जुलाई 2019 में सैमुएल छुट्टी लेकर गोवा गए थे। वो अगस्त 2019 में लौटे।
जब सैमुएल लौटे तो श्रुति मोदी, सुशांत की मैनेजर बन चुकी थीं।रिया उनके साथ उनके घर में शिफ्ट हो चुकी थीं। कुछ समय बाद सुशांत और रिया वॉटर स्टोन क्लब रिज़ॉर्ट में रहने लगे। वहां रिया का परिवार अकसर सुशांत और रिया से मिलने जाता था। उस समय सुशांत छिछोरे का प्रमोशन कर रहे थे और सिद्धार्थ, आयुष सैलेरी नहीं मिलने के बाद काम छोड़ चुके थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












