'हर मिनट की देरी दिल तोड़ रही है'- सुप्रीम कोर्ट से सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने लगाई गुहार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनको के लेकर कई तरह के मामले सामने आए हैं और उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग हो रही है और लोग काफी आशा से कोर्ट की तरफ देख रहे हैं। इस समय सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह का एक और ट्वीट सामने आया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उन्होने लिखा है कि.. 'हम अब उच्चतम न्यायालय से जल्दी निर्णय करने का अनुरोध कर रहे हैं।
मैं और मेरी इसको लेकर काफी आशान्वित हुए हैं और हम धैर्यपूर्वक उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हर मिनट की देरी हमारा दिल तोड़ रही है और हम काफी दर्द में हैं।' श्वेता सिंह का ये ट्वीट मंगलवार को सामने आया है और इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि श्वेता सिंह सुशांत सिंह राजपूत की बहन हैं जो कि उनके काफी ज्यादा करीब थीं। पहले भी वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो को सहारे अपनी बातें कहती आई हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब कई लोग कई तरह के बयान दे रहे हैं जबकि ईडी लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती पर केस किया है ये मामला काफी ज्यादा गरम हो गया है।
इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर लोगों से पूछताछ की है और फैंस उम्मीदों से इस ओर देख रहे हैं कि जल्दी ही कोई बड़ा खुलासा होने वाला है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications