'भाई मैं हार मान रहीं हूं..' सुशांत सिंह राजपूत की चौथी पुण्यतिथि पर छलका बहन का दर्द, इमोशनल पोस्ट!

14 जून, 2020 आज ही के दिन चार साल पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था और इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा होती है। अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर ये दावा करती हैं कि उनके भाई को इंसाफ नहीं मिला।
आज सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि के मौके पर श्वेता ने एक पोस्ट किया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। इमोशनल पोस्ट पर उन्होने फिर से अपने भाई के लिए न्याय की मांग की है।
सुशांत की पुण्यतिथि पर इमोशनल नोट
श्वेता ने लिखा, "भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं, और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था। आपकी मृत्यु एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं और सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं। मैं अपना धैर्य खो रही हूं और हार मानने का मान रही हूं। लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस व्यक्ति से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है, अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें, क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?
यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया और माना जाता है कि क्या हुआ था? कृपया, मैं अनुरोध और विनती कर रही हूं- हमें एक परिवार के रूप में आगे बढ़ने में मदद करें। हमें वह समापन दें जिसके हम हकदार हैं।'' श्वेता का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की कानून के फंदे में फंसी थीं और ड्रग्स के कारण वो जेल गईँ थीं।


Click it and Unblock the Notifications