सलमान की सुपरहिट फिल्म की रीमेक- ये एक्टर कर रहे हैं जोर शोर से तैयारी!
खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत सुपरहिट मलयालम फिल्म बैंगलौर डेज़ की हिंदी रीमेक में काम करना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने निर्माता विवेक रंगाचारी से बात भी की है, जिनके पास इस फिल्म की आधिकारिक रीमेक राइट्स है। बता दें, सुशांत ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है और वे इस फिल्म को अपने बैनर तले बनाना चाहते हैं।
बिग बजट बॉयोपिक फिल्म- सनी देओल की जगह अक्षय कुमार हो गए फाइनल
बैंगलौर डेज़ तीन कज़िन भाई- बहनों की कहानी है, जो बैंगलौर आते हैं.. और फिर किस तरह उनकी जिंदगी बदलती है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान, निविन पाउली और नर्जिया नज़ीम मुख्य किरदारों में थे। फिल्म को युवाओं ने बहुत पसंद किया था। यह एक कॉमेडी- ड्रामा थी।

वहीं, सुशांत इस फिल्म के रीमेक में निविन पाउली वाली भूमिका निभाना चाहते हैं। फिलहाल फिल्म की प्लानिंग शुरु हुई है, लेकिन कुछ फाइनल नहीं किया गया है। सुशांत को इस फिल्म की कंटेंट बेहद पसंद आई है।
बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications