सुशांत को चाहिए तीन चार महीने रघू से ब्योमकेश बख्शी बनने के लिए!
छोटे परदे से बड़े परदे पर सीधी यशराज बैनर से एंट्री करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उन्हें एक किरदार से दूसरे किरदार में ढलने के लिए कम से कम दो तीन महीने का वक्त लगता है और इसी वजह से शुद्ध देसी रोमांस के बाद अपनी अगली फिल्म ब्योमकेश बख्शी के लिए तीन से चार महीने का वक्त ले रहे हैं। सुशांत ने कहा कि वैसे तो वो दो तीन महीने का ही वक्त लेते हैं लेकिन अगर इससे भी कम वक्त लिया तो शायद उन्हें फिल्में भी नहीं मिलेंगी। तो थोड़ा वक्त लेकर फिल्में करेंगे तो लोगों के दिमाग में भी बने रहेंगे। सुशांत सिंह राजपूत की शुद्ध देसी रोमांस फिल्म इस हफ्ते 6 सितंबर को रिलीज हो रही है और उसके बाद वो दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ब्योमकेश बख्शी के लिए शूट करेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे परदे पर पवित्र रिश्ता सीरियल से अपनी काफी फैन फोलोइंग बना ली थी और उसके बाद जब वो पहली बार काई पो छे फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आए तो लोग उन्हें देखकर और भी हैरान हो गये। पहली ही फिल्म से सुशांत ने बॉक्स ऑफिस की जंग जीत ली और इस फिल्म का सबसे ज्यादा फायदा उन्हें ही मिला। इसके बाद यश राज बैनर ने उन्हें अपनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए सेलेक्ट किया और सुशांत का फिल्मी करियर शुरु हो गया। अब सुशांत के हाथों में कई अच्छी फिल्में हैं और अगले साल तक तो सुशांत के पास काफी काम है।
लेकिन सुशांत का कहना है कि वो एक के बाद एक फिल्में नहीं करते रहना चाहते हैं। वो फिल्में तभी तक कर रहे हैं जब तक उन्हें कुछ अलग और हटकर मिल रहा है। जिस दिन से किरदार रिपीट होने लगेंगे उस दिन वो दोबारा से छोटे परदे पर चल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications