केदारनाथ की शूटिंग के दौरान परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत... अभिषेक कपूर ने किए कुछ चौकाने वाले खुलासे

sushant singh rajput abhishek kapoor

सुशांत सिंह राजपूत इस वक्त भले ही हमारे साथ ना हों लेकिन उनको लेकर अक्सर कई तरह की बातें होती रहती हैं। इस वक्त केदारनाथ डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत को लेकर कुछ खुलासे किए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

दरअसल अभिषेक ने बताया है कि केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत कैसे रहते थे। ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ और काई पो चे जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म साल 2018 में बनी थी और पूरी शूटिंग के दौरान वो काफी परेशान नजर आते थे।

क्या बोले अभिषेक कपूर

अभिषेक ने कहा, "हमें वो बात अच्छी तरह से याद है जब सुशांत का ऑडिशन लिया गया था। ये वो वक्त था जब अभिनेता के शरीर का वजन काफी ज्यादा था। मेरी शर्त यह थी उनको पतला दिखना होगा। इसलिए मैने सुशांत को एक अमेरिकी अभिनेता की तस्वीर दिखाई थी।

इसके साथ मेरी शर्त थी कि 'तुम्हें ऐसा दिखना होगा क्योंकि तुम एक क्रिकेटर हो। वो ज्यादा नहीं बोलता था, शांत रहना ही उसको ज्यादा पसंद था। लेकिन 3 महीनों में, उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की और वह क्रिकेट प्रैक्टिस की, जिम ट्रेनिंग के लिए सुबह छह बजे वहां पहुंच जाते थे और इसके अंत रहते थे।

काफी ठंड भी पड़ती थी और सुशांत उतनी ही ठंड में मेहनत करता था, शूटिंग करता था। सारा इस बात से काफी प्रभावित हुई थी। उसका कहना था कि अगर ये लड़का ऐसा करता है तो मुझे भी करना है। इससे एक बात को क्लियर थी कि सारा अली खान इस बात से प्रभावित थीं।''

परेशान रहते थे सुशांत सिंह राजपूत

केदारनाथ डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने खुलासा करते हुए काफी हैरान करने वाली बात बताई। उनका कहना था कि, सुशांत काफी परेशान रहचते थे। वो अलग-थलग रहते थे और अपने आपको काफी असहाय मानते थे। इस शूटिंग केस दौरान एक शख्स ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत दूर होते जा रहे हैं। हालांकि अभिषेक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऐसा क्यों हो रहा है। फिलहाल अभिनेता हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्में और दमदार अभिनय हमें हमेशा याद आता रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X