बड़ा खुलासा- सुपरहिट 'छिछोरे' के बाद सुशांत ने साजिद नाडियाडवाला के साथ साइन की थी एक और फिल्म
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन ने देश को हिलाकर रख दिया है। एक ओर जहां कहा जा रहा है कि कोई फिल्म ना मिलने की वजह से सुशांत अवसाद में थे। वहीं, सच्चाई कुछ और ही है। बता दें, अभिनेता के पास ऐसी कई प्रोजेक्ट्स थे जो लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाले थे।
सुशांत की आखिरी फिल्म छिछोरे न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट थी, बल्कि 2019 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। कॉलेज लाइफ पर एक संदेश देती इस फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर थीं।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिन्होंने छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था, उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता को साइन किया था। यहां तक की आगामी फिल्म के लिए, सुशांत को पहले से ही एक साइनिंग अमाउंट दे दी गयी थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications