..................... Sushant Singh Rajput was not approached for Satish Kaushik Movie - Hindi Filmibeat

नहीं ऑफर हुई राजकुमार राव के साथ कोई फिल्म, सुशांत सिंह राजपूत ने बताया सच

By Shweta

अभी कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि सतीश कौशिक ने अपनी अगली फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव को अप्रोच किया है। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों की फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरु हो सकती है और फिल्म मध्य 2019 या अंत तक रिलीज हो सकती है।

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ में आने की खबर से फैन्स भी काफी एक्साइटेड थे। दोनों पहले भी साथ में काई पो छे में नजर आ चुके हैं और लोगों ने फिल्म को काफी पसंद भी किया था। फिल्म में दो हिरोइनों के होने की खबरें भी आई थी लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने इन खबरों को नाकार दिया है।

sushant-singh-rajput-was-not-approached-satish-kaushik-movie

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े शख्स ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि "इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।फिल्म के बारे में आ रहे रिपोर्ट्स आधारहीन हैं। ये खबर हर जगह आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव सतीश कौशिक की अगली फिल्म में नजर आएंगे लेकिन ये खबर महज अफवाह है।"

इस खबर से सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के फैन्स का दिल जरुर टूट सकता है। अगर सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो अभिषेक कपूर की केदारनाथ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट में सारा अली खान होंगी और इसी फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू भी करेंगी। इसके अलावा वो सोन चिरैया में भी डाकू के किरदार में नजर आएंगे।

वहीं अगर बात राजकुमार राव की करें तो राजकुमार राव के सितारे फिलहाल बुलंदियों पर हैं और वो हंसल मेहता की अगली फिल्म ओमेत्रा, अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की फन्ने खान और अनिल कपूर सोनम कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में भी नजर आएंगे। उनके फैन्स को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X