सुशांत सिंह राजपूत छोड़ने वाले थे फिल्में, करने वाले थे ये काम - डायरेक्टर रूमी जाफरी का खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली और हर किसी को सदमा दे गए। वो डायरेक्टर रूमी जाफरी की अगली फिल्म में काम करने वाले थे जिसका काम लॉकडाउन के बाद शुरू होना था। अब रूमी ने सुशांत के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
रूमी जाफरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्में छोड़ने का मन बना लिया है। हालांकि काफी पूछने के बाद भी उन्होंने कारण नहीं बताया था।

रूमी ने बताया कि सुशांत ने उनसे बताया था कि वो जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे। रूमी ने कई बार सुशांत से इसका कारण जानने की कोशिश की लेकिन सुशांत हर बार इस सवाल को टाल जाते थे।
रूमी ने ये भी बताया कि सुशांत के पास फिल्में छोड़ने के बाद, आगे क्या करना है, इसका भी प्लान था। सुशांत, आगे खेती करना चाहते थे। उनके दिमाग में नए नए विचारों का भंडार रहता था।
रूमी ने बताया कि वो सुशांत से कभी फिल्में छोड़ने के उनके फैसले के बारे में बात नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें लगता था कि हो सकता है कि सुशांत कुछ ज़्यादा ही सोच लें।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












