OUCH: फिल्म का पोस्टर छप गया...और अब सुपरस्टार ने की REJECT!
कुछ महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक और फिल्म की बड़ी चर्चा हुई रोमियो अकबर वाल्टर। फिल्म का पहला पोस्टर भी निकाल दिया गया और सबने इसकी तारीफ की और सुशांत को बधाईयां दीं।
काफी समय से माना जा रहा था कि ये फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर इस बात को झुठलाते रहे। अब सुशांत सिंह राजपूत ने साफ कर दिया है कि वो ये फिल्म नहीं कर रहे हैं।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत केदारनाथ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं और इस बीच रोमियो अकबर वाल्टर की शूटिंग भी शुरू होनी थी। सुशांत ने डायरेक्टर से कहा कि उन्हें शेड्यूल मैनेज करने के लिए थोड़ा समय दें।
लेकिन RAW के डायरेक्टर को एक साथ तीस दिन का शेड्यूल चाहिए था। हालांकि सूत्रों का मानना था कि ये फिल्म सुशांत का करियर पलट सकती थी।
अब फिलहाल सुशांत ये फिल्म नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर उन्हें सुपरस्टारडम दिला सके।
वैसे हमारे पास 10 कारण हैं जो सुशांत सिंह राजपूत को अगला सुपरस्टार होने का पूरा हक देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
