सुशांत सिंह राजपूत का इमोशनल कर देने वाला वीडियो, जब कहा- "मैं मौत से बहुत डरता हूं"
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर सभी को हैरत में डाल दिया। उनका परिवार और फैंस अभी भी गम के माहौल में हैं। हर कोई सिर्फ यही प्रश्न पूछ रहा है कि आखिर सुशांत तुमने ऐसा क्यों किया। लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लगातार फैंस सुशांत की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जोकि इमोशनल कर देता है।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो एक इंटरव्यू से जुड़ा है। जब एंकर ने पूछा, आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? सुशांत ने जवाब दिया.."मौत से। हां मैं मरने से बहुत डरता हूं।" सुशांत का ये जवाब फिर वही सवाल ढूंढने को मजबूर कर देता है कि जब वह इतना डरते थे तो आखिर उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया?
Recommended Video

वायरल होते वीडियो में सुशांत ने कहा, "शायद मैं मौत से डरता हूं क्योंकि जब मैं तीन घंटे सो जाता हूं तो मुझे पता नहीं रहता कि मैं कौन हूं...यही बात मुझे डरा भी देती है कि ये कैसे हो सकता है कि मैं ये तक भूल जाता हूं। फिर मुझे लगता है कि जब हम मर जाते हैं तो यही चीज फील होती है"
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications