दिल बेचारा के सेट से सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल- एक झलक के लिए परेशान दिखे फैंस
छिछोरे जैसी शानदार फिल्म देने के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड कर लिया था तब से लगातार पुलिस इस केस की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। लेकिन इस समय उनकी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर चर्चा में हैं और जल्द ही उनकी फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इसके ट्रेलर ने रिलीज होकर ऐसा तगड़ा धमाका किया था कि लोग चौंक गए थे और देखते ही देखते सबसे कम समय में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया था।
लेकिन अब सुशांत आखिरी फिल्म दिल बेचारा के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस की दीवानगी एक्टर के लिए देखने को मिल रही है। इस वीडियो में सुशांत काफी ज्यादा खुश हैं और फैंस का अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैँ। ये थ्रोबैक वीडियो आपके सामने फिर से उस सवाल को ताजा कर देगा कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। इस वीडियो में उनके साथ फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी नजर आ रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications