सुशांत सिंह राजपूत की 2 कंपनियां, रिया चक्रवर्ती के पिता के फ्लैट पर रजिस्टर्ड, गंभीर मामला !
सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस की एक टीम ने मुंबई आकर अपनी जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस बीते एक महीने में इस मामले में अभी तक 37 से अधिक लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। इसी जांच के दौरान मुंबई पुलिस को ये जानकारी मिली की सुशांत के ने तीन कंपनियां खोली थीं। जिसमें रिया चक्रवर्ती डायरेक्टर थीं।
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारी दी गई है कि सुशांत की दो कंपनियां नवी मुंबई के उलवा में स्थित हैं। दोनों कंपनियां उल्वा स्थित बिल्डिंग 'साई फॉर्च्यून' के फ्लैट नंबर 503 पर रजिस्टर्ड हैं।

बताया जा रहा है कि ये फ्लैट रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम पर है। आपको बता दें कि इन दोनों कंपनियों Vividrage RhealityX Pvt Ltd और Front India for World Foundation के डायरेक्टर सुशांत थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications