सुशांत सिंह राजपूत का नया करियर प्लान..अब करेंगे ये काम!
सुशांत सिंह राजपूत अब एक्टिंग के साथ साथ फिल्में भी प्रॉड्यूस करेंगे। सुशांत कैसी फिल्में प्रॉड्यूस करेंगे आइए जानते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी जबसे रिलीज़ हुई है तब से तो मानों उनके करियर ने और भी ज्यादा उड़ान भर ली है। एमएस धोनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को काफी लोगों ने पसंद किया। लेकिन अब सुशांत एक्टिंग के साथ साथ एक और जगह अपनी किस्मत आज़माने की सोच रहे हैं।

खबर है अब सुशांत सिंह राजपूत प्रोड्यूसर भी बनने जा रहे हैं। खबर की मानें तो सुशांत वो छोटे बजट की फ़िल्में प्रोड्यूस करेंगे जो डिज़िटल प्लेटफॉर्म के लिए होंगी। इसके लिए वो किसी व्यक्ति को भी अपने साथ जोड़ेंगे। हालांकि इस फैसले से सुशांत के एक्टिंग करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और वो फिल्मों में एक्टिंग जारी रखेंगे।
Wowww..ये फेमस एक्ट्रेस बनीं पायलट..शेयर की तस्वीरें
सुशांत के मुताबिक वो उन लोगों को फिल्म बनाने के लिए फायनांस करेंगे जो लोग पैसा कम होने के कारण फिल्म नहीं बना पाते। आपको बता दें कि एमएस धोनी की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत के पास फिल्मों की लाइन लग गई है। बहरहाल अाइए नज़र डालते हैं उन स्टार्स पर जिनका खुद का प्रॉडक्शन हाउस है..


Click it and Unblock the Notifications