सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराया इतना बड़ा ऑफर...वजह जानकर चौंंक जाएंगे
अपनी पहली फिल्म काई पो छे से ही बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बना चुके सुशांत सिंह राजपूत को हाल में ही एक पॉपुलर फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर लिया क्योंकि वो ऐसा करने में और ऐसी क्रीम मे विश्वास नहीं करते हैं।
सूत्रों के अनुसार "सुशांत सिंह राजपूत ने हाल में एक काफी बड़े ब्रांड के फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने साफ-साफ इसे करने से इंकार कर दिया क्योंकि वो खुद भी फेयरनेस क्रीम जैसी चीजों में विश्वास नहीं करते हैं।"

बतौर चीजों को प्रमोट करते समय भी बतौर पब्लिक फिगर कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जो निभानी चाहिए। कई लोग हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं इसलिए सही मैसेज लोगों तक पहुंचना जरुरी है।सुशांत सिंह राजपूत फिलहाल अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सुशांत सिंह राजपूत फिलहाल ड्राइव और केदारनाथ की शूटिंग में व्यस्त हैं। केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं तो वहीं ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत पहली बार जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications