सुशांत सिंह राजपूत ने किए थे रिया के भाई शौविक को पैसे ट्रांसफर, सामने आई नई डीटेल्स
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज़ एक नया सुबूत या फिर एक नया खुलासा सामने आ जाता है। अब उनके बैंक अकाउंट से जुड़ी एक और डीटेल सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को 40 हज़ार रूपये ट्रांसफर किए थे।
इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत अपना कोटक महिंद्रा बैंक का अकाउंट बंद करवाना चाहते थे और एक नया अकाउंट खुलवाना चाहते थे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी अर्ज़ी वापस ले ली थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट के सिलसिले में ED ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से घंटों पूछताछ की है। रिया और शौविक सुशांत की चार कंपनियों में हिस्सेदार थे।
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और श्रुति मोदी पर मनी लॉन्डरिंग का इल्ज़ाम लगा है। सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट में 2019 लगभग 50 करोड़ रूपये थे जो अब केवल 1 करोड़ से कुछ ज़्यादा बचे हैं। और उनके खाते से रिया और शौविक के खाते में काफी ट्रांसफर हुए हैं।
इस केस में रोज़ कुछ नया खुलासा होता जा रहा है। आपको बता देते हैं हाल ही में इस केस में आए ताज़ा बदलाव -


Click it and Unblock the Notifications











