"पार्टी में अपना टिफिन लेकर आए थे सुशांत, नहीं पी थी शराब" ड्रग एडिक्ट को लेकर सिंगर का बयान
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके जानने वाले सुशांत के बारे में नई जानकारियां शेयर कर रहे हैं। हाल में ही डेनमार्क बेस्ड सिंगर और एंटरप्रन्योर एरियन रोमाल ने सुशांत को लेकर कहा कि वह ड्रग एडिक्ट नहीं थे। वह अपनी डाइट अच्छे से फॉलो करते थे पार्टी में लंच बॉक्स लेकर आए थे। उन्होंने ड्रिंक लेने से भी मना कर दिया था।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके जानने वाले सुशांत के बारे में नई जानकारियां शेयर कर रहे हैं। डेनमार्क बेस्ड सिंगर और एंटरप्रन्योर एरियन रोमाल ने सुशांत के बारे में कहा कि वे भारत में गरीबों की मदद के लिए एक ऐप तैयार कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एरियन रोमाल ने बताया कि पिछले साल साल मुंबई में हुए एक पार्टी में वे सुशांत सिंह राजपूत से मिले थे। इस दौरान टेक्नोलॉजी को लेकर हमारी बातचीत हुई। सुशांत सिंह राजपूत ने बताया कि वो एक मोबाइल ऐप डेवलप कर करहे हैं, जो 2020 तक तैयार हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications