जल्द ही लिवइन प्रेमिका अंकिता से शादी करेंगे सुशांत
टीवी की दुनिया से निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के अंदर आये बदलावों से अंकिता काफी परेशान चल रही हैं इसलिए सुनने में आया है कि पिछले दिनों सुशांत और अंकिता के बीच एक झगड़ा हुआ था और उन्होंने अपने प्रेमी को एक थप्पड़ भी मारा था। वैसे सुशांत ने इन खबरों को खारिज किया है। लेकिन उन्होंने साफ किया है कि उनके और अंकिता को लेकर लगातार बातें की जा रही हैं इसलिए अब वह बहुत जल्द शादी कर लेंगे औऱ सारी अफवाहों पर विराम लगा देंगे।
सुशांत ने रविवार को मुंबई के एक कार्यक्रम में कहा, "मैं यह नहीं चाहता कि हमेशा मेरे निजी जीवन को लेकर कहानियां बनती रहें। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सब कुछ सुलझ गया है और उस तरह से कुछ नहीं हुआ था। हम इस बात से खुश हैं कि हम दोनों साथ हैं। इसके साथ ही मैं इस बात से भी बहुत खुश हूं कि हम जल्दी ही विवाह करेंगे।"
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त सुशांत ने कहा, "मेरे पास अभी बहुत अच्छी फिल्में हैं। मैं दिबाकर बनर्जी और शेखर कपूर के साथ मेरी दो अगली फिल्मों में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। उनकी उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए मुझे बेहतर काम करना है। आपको बता दें कि सुशांत कपूर की 'पानी' व बनर्जी की 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी' में काम कर रहे हैं।
तो वहीं वह राजकुमार ईरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ पर्दे पर नजर आयेंगे तो वहीं अंकिता अभी भी जीटीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में लीड रोल कर रही हैं। दोनों सितारे लंबे अरसे से लिवइनरिलेशन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
