सुशांत सिंह राजपूत की पीठ पर था टैटू, मां से कनेक्शन- मौत के बाद तस्वीर वायरल-पूरी सच्चाई!
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ। उन्हें इस दुनिया को अलविदा कहे महीनाभर हो गया है लेकिन आज भी उनकी तस्वीरें व हर चीज देख फैंस इमोशनल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यादें और उनसे जुड़ी हर चीज वायरल हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के टैटू की तस्वीर छाई हुई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुशांत की पीठ पर टैटू बना है। अब इस टैटू को लेकर कई दिलचस्पबातें सामने आ रही है। इस टैटू को बनवाने के पीछे खास वजह भी सामने आई।
सुशांत सिंह राजपूत के टैटू के बारे में खुद सुशांत ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। ये टैटू करीब 4 साल पुराना है। सुशांत जब स्कूल में पढ़ा करते थे, उस दौरान उनकी मां का निधन हो गया। सुशांत घर के इकलौते लड़के थे और वह परिवार की जान थे। मां के करीबी रहे सुशांत ने टैटू भी मां से जुड़ा बनवाया। साल 2016 में इस टैटू को खास संदेश के साथ अपनी पीठ पर एक्टर ने बनवाया।


Click it and Unblock the Notifications











