VIDEO क्या गॉडफादर होना जरूरी है? इस तीखे सवाल पर सुशांत सिंह राजपूत का दिल जीत लेना वाला जवाब
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके कई सारे पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में सुशांत के सुसाइड और डिप्रेशन की वजह नेपोटिज्म को भी माना जा रहा है। हालांकि इसकी चर्चा केवल सोशल मीडिया पर बनी हुई है। मुंबई पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने अपना नाम सिनेमा के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल कर दिया था। ऐसे में सुशांत का एक वीडियो सामने आया है जहां पर वह अपनी सफलता और इस बात पर बयान देते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या बॅालीवुड में हिट होने या खुद को बरकरार रखने के लिए गॉडफादर होना जरूरी है?
Recommended Video
Sushant Singh Rajput ने दिया था Godfather सवाल पर ये शानदार जवाब: Throwback Video Viral | FilmiBeat

इस पर सुशांत ने जो जवाब दिया वो ये बताता है कि सुशांत ने अपनी मेहनत से ऊंचाई पर पहुंचे हैं। सुशांत ने कहा कि उनके पास गॅाड है और फादर भी।


Click it and Unblock the Notifications