..................... सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, पैसे हड़पने का आरोप- बड़ी खबर Sushant Singh Rajput suicide case SSR Father file FIR Against Rhea Chakraborty in Patna - Hindi Filmibeat

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, पैसे हड़पने का आरोप- बड़ी खबर

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ये भी बताया जा रहा है कि सुशांत के पिता ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के अलावा भी कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने पैसे के लिए उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया है।

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके बेटे के साथ धोखाधड़ी और उन्हें प्रताड़ित किया गया। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। अभी तक कई स्टार्स संदेह के घेरे में आ चुके हैं और तमाम सेलिब्रेटिज से पूछताछ भी की जा चुकी है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X