बिना नाम लिए सोनू सूद ने साधा कंगना रनौत पर निशाना- जो सुशांत से कभी नहीं मिले, वो डिबेट कर रहे हैं
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच मुंबई पुलिस ने जारी रखी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में करण जौहर का भी बयान दर्ज करवाया जा सकता है। लेकिन इस बीच खबरों में सुशांत केस को लेकर छाई हुई हैं कंगना रनौत। कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया में अपनी टीम के जरिए इस केस को लेकर अपनी राय रख रही हैं।
खुलकर नेपोटिज्म को लेकर कई बड़े नामों पर आरोप लगा रही हैं। वहीं सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में बिना कंगना रनौत का नाम लिए ये कहा है कि वे लोग इस केस में बोल रहे हैं जो कि सुशांत से उनके जिंदा रहने पर कभी मिले भी नहीं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने एक बयान में कहा था कि मैं सुशांत से कभी नहीं मिली। लेकिन हम दोनों हमेशा क्लोज थे। कंंगना रनौत ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर के साथ कई बड़े स्टार्स पर आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications