रिया चक्रवर्ती के को-स्टार का बयान- "सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत को सर्कस बना दिया है"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से भी ज्यादा गुजर गया है। लेकिन ये मामला लगातार गरमाता जा रहा है। पुलिस जांच और सरकारों के बयानबाजी के अलावा सोशल मीडिया पर भी कयासबाजी जारी है। लगातार सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। वहीं फैंस सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए खूब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सुशांत के बाद लगातार एक्टर्स ने नेपोटिज्म को लेकर भी स्वर तेज किए।
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रिया चक्रवर्ती के को-स्टार इमरान हाशमी ने कहा कि लोगों ने सुशांत की मौत को सोशल मीडिया पर सर्कस बना दिया है इसीलिए वह ऐसे प्लेटफॉर्म से दूर रहते हैं। इमरान ने कहा कि वह सुशांत के परिवार के लिए इस घड़ी में चिंतित हैं। बहुत लोग कहते हैं कि मैं इस और नेपोटिज्म के विषय पर कहूं, लेकिन पहले ही इस विषय पर बहुत कुछ कहा जा चुका है। एक्टर ने कहा कि कुछ लोग पुरानी चीजों को भी ऐसे में मिला देते हैं और उलझा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications