.. और उड़ गई सुशांत सिंह राजपूत की नींद!
[बॉलीवुड न्यूज] सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' भले ही बॉक्सऑफिस पर सफल न हुई, लेकिन आज भी उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है। फिलहाल, सुशांत महेन्द्र सिंह धोनी की बॉयोपिक पर काम कर रहे हैं।
ताजा खबरों की माने तो सुशांत सिंह को नींद न आने की बीमारी हो गई है। जी नहीं, उन्हें फिर से कोई प्यार नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने खुद ही कहा है कि वे दो घंटे से अधिक नहीं सो पाते हैं, काम की वजह से।
बता दें, बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे इंसोमेनिया यानी कम नींद आने की परेशानी से ग्रसित हैं। कभी दिन, कभी रात काम करने की वजह से उन्हें अच्छी नींद लेने में काफी समस्या होती है। बहरहाल, अब इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी जुड़ गया है।
Oppss..सुशांत सिंह राजपूत को सरेआम पड़ा अपनी गर्लफ्रैंड से जोर का तमाचा!
सुशांत से जब पूछा गया कि एक दिन में वह कितने घंटे सोते हैं तो सुशांत ने बताया, दो घंटे। किसी भी इंसान के लिए यह काफी कम है। बहरहाल, सुशांत का कहना है कि मैं इससे ज्यादा लगातार नहीं सो सकता। हर दो घंटे में मेरी आंखें खुल जाती हैं। वैसे डॉक्टर ने कहा कि परेशानी की कोई बात नहीं है। इसमें धीरे धीरे सुधार हो सकती है और इससे सुशांत की सेहत कोई नुकसान नहीं होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













