'मैं अपने दिमाग से लड़ रहा हूं, बेच देना चाहता हूं ये मंहगी कारें' : ऑडियो टेप्स में सुशांत की आवाज
सुशांत सिंह राजपूत मामले में नई रिकॉर्डिंग टेप्स सामने आई हैं। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग में रिया चक्रवर्ती, एक्टर के सीए व सुशांत की बातचीत सुनाई दे रही है। इंडिया टुडे के मुताबिक, जनरवरी 2020 की ये ऑडियो क्लिप है। जब सुशांत ने एक मीटिंग रखी और मुंबई से शिफ्ट होने, मेंटल हेल्थ व अपनी आर्थिक हालात को लेकर सभी से बातचीत की। सुशांत की इन बातचीत को सुन अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कदर अपने बीमारी व भविष्य को लेकर चिंतित थे।
ऑडियो रिकॉर्डिंग में सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती व अन्य लोगों की आवाज सुनाई दे रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई महीने बीत चुके हैं, एक बार फिर उनकी आवाज सुनने को मिली है। इसे सुन अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुशांत अपनी उलझनों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने अपने घर में एक मीटिंग बुलाई जिसमें उन्होंने अपनी सीए व अपनी पार्टनर को बुलाया। वह कहते सुनाए दे रहे हैं कि "मैं मुश्किल से ही अपने कमरे के बाहर आ पाता हूं। मैं एक दिन कुछ तो दूसरे दिन कुछ और महसूस करता हूं। मैं अपने दिमाग से लगातार लड़ रहा हूं।"
सुशांत इस ऑडियो टेप में अपनी मंहगी कारों को बेचने पर भी बात कर रहे हैं। वह कहते हैं कि "अब वह इन कारों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।" इसके अलावा सुशांत रिया व अन्य लोगों से कहते हैं कि उन्हें अब इन फालतू खर्चों को भी रोकना है।


Click it and Unblock the Notifications











