रिया के जाने के बाद सुशांत ने किया था बहन को SOS, कहा था- 'मुझे डर लगा रहा है, मार देंगे मुझे'!
सुशांत सिंह राजपूत केस लगातार एक पहेली बना हुआ है। आए दिन इस केस को लेकर नए मोड़ आ रहे हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट की मानें तो सुशांत के एसओएस (SOS) का जिक्र सामने आया है। बताया गया कि सुशांत ने मौत से ठीक पांच दिन पहले अपनी बहन से संपर्क किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बहुत डर लग रहा है। उन्हें लग रहा है कि उन्हें कोई मार डालेगा। इससे पहले भी सुशांत की तबीयत खराब होने और डिप्रेशन को लेकर लगातार बातें सामने आई है।
9 जून को सुशांत ने बहन को SOS मैसेज किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें डर लग रहा है। वे लोग उन्हें मार देंगे। इस रिपोर्ट की मानें तो सुशांत ने रिया को भी कॉल करने की कोशिश की थी लेकिन रिया ने सुशांत का कॉल पिक नहीं किया था। दरअसल रिया सुशांत को छोड़कर 8 जून को अपने घर चली गई थीं।
इससे पहले ये सामने आया था कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के लैपटॉप व कई सामान ले गई थी। जिसे लेकर एक्टर चिंता में थे कि कहीं कोई उन्हें फंसा न दें। वहीं रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ने ही उन्हें घर से जाने को कहा था।


Click it and Unblock the Notifications